मप्र के वरिष्ठ IAS ने फिल्म न्यूटन के ऑस्कर नामांकन पर उठाए सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अफसर एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव ने फिल्म न्यूटन के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने को लेकर सवाल उठाए हैं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर लिखते हुए सवाल उठाया है कि क्या ये फिल्म ये साबित करने के लिए बनी है कि भारत का लोकतंत्र केवल दिखावा है।

उनकी ओर से सोशल मीडिया पर लिखी गई पोस्ट के मुताबिक स्लमडॉग मिलिनेयर भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। यानी जो फिल्म हमारे देश की बुरी छवि पेश करे वो ही पुरस्कार के काबिल है। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म में चुनावी प्रक्रिया को लेकर पेश किए गए अधूरे तथ्यों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। बीते महीने रिलीज हुई फिल्म न्यूटन ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट हुई है।

फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई है। फिल्म के निर्देशक अमित मासुरकर हैं जबकि राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की काफी तारीफ की है। इस फिल्म के लिए एक्टर राजकुमार राव भी काफी सुर्खियों में है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !