गुरू ग्रह के कारण चमक रहा है राहुल गांधी का सितारा, शादी भी हो सकती है

राजनीति में अवसर का लाभ उठाना, शत्रु जब कमजोर हो तब वार करना सबसे बड़ी कला है। खैर यह बात अलग है की इसके लिये खुद के ग्रहयोग व दशा अच्छी होनी चाहिये। पत्री मॆ जो ग्रह जिस स्थान मॆ बैठा है वहां से उसका भ्रमण घटनाओं को जन्म देता है। गुरु ग्रह के विषय मॆ कहा जाता है गुरु जिस स्थान मॆ बैठा है वहां से उसका 12वर्ष मॆ पुनः भ्रमण चमत्कारिक व शुभ फल देता है।

राहुल गांधी की पत्रिका
राहुल गांधी की पत्रिका मॆ गुरु तुला राशि मॆ स्थित है। वही गुरु वर्तमान मॆ तुला राशि से अगले वर्ष जुलाइ 2018 तक भ्रमण करेगा, इस गुरु के शुभ फल राहुल के मीडिया कवरेज आदि से दिखना शुरू हो गये है गुजरात मॆ सत्तापक्ष की स्थिति प्रतिकूल है, यही राहुल के लिये तुला के गुरु का शुभ फल है। 

राहुल की पत्री मॆ गुरु का सूर्य से शुभ सम्बंध भी बन रहा है जो 2018 जुलाइ तक उन्हे कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना सकता है। कुल मिलाकर तुला का गुरु राहुल गांधी के लिये इस वर्ष अति शुभ परिणाम देने वाला है। उनके विवाह का कार्य भी इस वर्ष सम्भावित है।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!