प्रियंका गांधी को नहीं मिला AC 1st का कंफर्मेशन, सेकेंड एसी में किया सफर

Updesh Awasthee
मुरादाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को रेल मंत्री भी ट्रेन में एसी फ‌र्स्ट क्लास में बर्थ नहीं दिला सके। आखिर प्रियंका को देहरादून-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस के एसी सेकेंड क्लास में शनिवार रात सफर करना पड़ा। रेलमंत्री कार्यालय से मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन को आदेश दिया गया कि प्रियंका गांधी देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 12206 एसी एक्सप्रेस के एसी फ‌र्स्ट में सफर करेंगी। 

उनका टिकट वेटिंग में है। उन्हें वीआईपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाए। प्रियंका के लिए चार बर्थ उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए, जबकि इसी ट्रेन में सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने भी एसी फ‌र्स्ट में चार बर्थ वीआईपी कोटे में मांगी थी। मंडल रेल प्रशासन के पास एसी फ‌र्स्ट में चार बर्थ ही वीआईपी कोटे में हैं। रेलवे के नियमानुसार न्यायमूर्ति को सबसे पहले वीआईपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाती है। 

दिल्ली तक के रेल अधिकारी बिना नियम तोड़े मामले को निपटने के प्रयास में जुट गए। बोर्ड के अधिकारी भी मामले को नहीं सुलझा पाए। आखिर में प्रियंका गांधी को समझाकर एसी सेकंड में वीआईपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई गई। इसके बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति को वरीयता देने के कारण प्रियंका को एसी फ‌र्स्ट में बर्थ नहीं मिल पाई। इसके स्थान पर एसी सेकंड में बर्थ उपलब्ध कराई गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!