मोदी के चार्टर्ड प्लेन का खर्चा किसने उठाया: कांग्रेस

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस में भी अब भाजपा जैसे गुण आ गए हैं। अपनी गलती को सुर्खियों से दूर करने के लिए दूसरे की बड़ी गलती का खुलासा करो। इसी रणनीति के तहत आज कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी और अर्जुन मोढ़वाडिया ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने 16.5 करोड़ रुपए की विदेश यात्रा चार्टर्ड प्लेन से की। इन यात्राओं का खर्च किसने वहन किया। बीते रोज खुलासा हुआ है कि एक फरार हथियार दलाल ने गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के लिए महंगी हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक किया था। कांग्रेस ने इसी के जवाब में यह दूसरा हमला किया है। 

सिंघवी ने कहा कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पीएम मोदी ने 100 हवाई यात्राएं की, जिनमें चार विदेश यात्राएं चार्टर्ड प्लेन से की हैं। इन हवाई यात्राओं का खर्चा सरकार ने तो दिया नहीं था, तो स्विट्जरलैंड, जापान, चीन और साउथ कोरिया की यात्रा चार्टर्ड प्लेन से इन्होंने किसके पैसों से की, इसका हिसाब कौन देगा और ये यात्राएं किस उद्देश्य के से की गई, क्योंकि उनके साथ किसी भी अधिकारी ने यात्रा नहीं की थी। सिंघवी ने कहा कि सारी जानकारी आरटीआई के माध्यम से मिली है। इसलिए इन यात्राओं के ग़लत होने का कोई सवाल नहीं बनता है। 

सिंघवी ने कहा कि हम पीएम मोदी से बस यह पूछना चाहते हैं कि रॉबर्ट वाड्रा की 10 लाख रुपए की विदेश यात्रा को आर्म्स डील से जोड़ने से पहले उन्हें अपनी चार्टर्ड प्लेन से की गई यात्राओं की जानकारी भी देनी चाहिए। सिंघवी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रहते पीएम मोदी ने चार्टर्ड प्लेन से घरेलू यात्राएं भी की है, जिसकी पूरी जानकारी भी हमारे पास है, लेकिन आरटीआई से जवाब मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!