सपना चौधरी: लड़के साथ फोटो और सुसाइड नोट वायरल

Updesh Awasthee
यूट्यूब से हिट हुई देसी डांसर सपना चौधरी कहती है कि उसे लड़कों से नफरत है। अफेयर और डेटिंग के​ लिए उसके पास टाइम नहीं है परंतु अब सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की एक लड़के साथ फोटो वायरल हो रही है। इधर बिग बॉस में अपने सुसाइड प्लान का खुलासा करने के बाद सपना चौधरी का सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है।  छानबीन करने पर पता चला कि जिस लड़के के साथ सपना चौधरी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो उनका भाई है। सपना के इस भाई का नाम करण है जिससे वो बेहद प्यार करती हैं। हालांकि वो करण को अक्सर मीडिया से दूर ही रखती हैं। करण सपना से छोटा है। दोनों की उम्र में 4 साल का अंतर है। फिलहाल उसकी उम्र 19 साल है। सपना के मुताबिक, फैमिली ही उनकी ताकत है। वह अक्सर अपने भाई और फैमिली के साथ घूमने जाती रहती हैं।

सपना चौधरी का सुसाइड नोट वायरल
इधर बिग बॉस में आम लोगों की श्रेणी में सपना चौधरी भी शामिल हुुईं हैं, जिसने शुरुआती एपिसोड में ही सलमान को बताया था कि कुछ साल पहले उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अब सोशल मीडिया पर वो सुसाइड नोट भी वायरल होने लगा है जो शायद सपना चौधरी ने लिखा था। 

अपने नोट में हरियाणा की इस डांसर ने अपनी फैमिली की आर्थिक तंगियों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि किस तरह उन्हें अपने परिवार को चलाने के लिए नाचने-गाने में गर्व महसूस होता है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में आत्हत्या की वजह बताते हुए नवाब सतपाल तंवर का नाम भी लिखा है और मांग की थी कि उन्हें सजा दी जाए। सपना ने अपनी इस चिट्ठी में कई और भी बातों का जिक्र किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!