
इसी आरोप में उस महिला और उसके सौतेले बेटे को ऐसी खौफनाक सजा मिली कि देखने वाले हैरान रह गए। महिला की हत्या के बाद उसका खून भी पिया गया। आरोपियों ने तमाशबीनों की भीड़ के सामने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया लेकिन किसी ने उनका विरोध नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक यह वारदात अप्रैल 2017 की है। मगर इस का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वारदात के दौरान विद्रोहियों ने उस महिला के सौतेले बेटे को उसके साथ सेक्स के लिए मजबूर किया। यही नहीं फिर उस महिला और उसके बेटे को नग्न अवस्था में ही कोड़ों से पीटा गया।
महिला के साथ बलात्कार किए जाने का बाद उन दोनों का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। वहां मौजदू लोगों की मानें तो कई विद्रोहियों ने महिला और उसके सौतेले बेटे की हत्या के बाद उनका खून पीया और कई लोगों ने दोनों के कटे हुए सिर के साथ फोटो भी लिए।
बताया जाता है कि महिला और उसके सौतेले बेटे की लाश दो दिन तक लोगों को दिखाने के लिए मौके पर छोड़ दी गई थी। गौरतलब है कि कॉन्गो में विद्रोही सरकार के खिलाफ युद्ध जारी है।