फ्रिज में टुकड़े-टुकड़े कर भर रखी थी दोस्त की लाश

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
साउथ दिल्ली के महरौली क्षेत्र में उत्तराखंड के एक युवक विपिन जोशी 29 वर्ष की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका अपना वर्षों पुराना दोस्त बादल मंडल है। हत्या के बाद बादल घर में ताला जड़कर फरार हो गया था। जबकि विपिन के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जब विपिन की तलाश में बादल के घर पहुंची तो वहां ताला मिला। तोड़कर खंगाला तो फ्रिज में विपिन की लाश के टुकड़े भरे मिले। 

विपिन अपने दोस्त बादल मंडल के साथ एक रेस्त्रां में कई सालों से काम कर रहा था। 15 दिन पहले बादल की पत्नी गांव गई थी। 9 अक्टूबर को विपिन, बादल के घर आया। दोनों यहीं पर ठहरे जहां उन्होंने शराब पी। अगले दिन शाम करीब चार बजे बादल कमरे का ताला लगा चला गया। इधर, विपिन के घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने गांव में ढूंढा लेकिन नहीं मिला।

कुछ पता नहीं चलने पर उसके भाई ने महरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। दोस्त बादल के बारे में भी बताया। मामले की जांच कर रही पुलिस शनिवार शाम सैदुलाजाब स्थित मंडल के घर पहुंची तो वह बंद मिला। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में ताला तोड़ा और अंदर गई, जहां पुलिस को खून के निशान मिले। शक पुख्ता हुआ तो चेकिंग की। पुलिस को फ्रिज से विपिन की तीन टुकड़ों में लाश मिली। बादल अभी फरार है। पुलिस ने उस पर ही हत्या का शक जताया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!