लक्ष्मीजी की कृपा के लिए धनतेरस और दिवाली के दिन कीजिए ये आसान उपाय

NEWS ROOM
इस बार 17 अक्टूबर मंगलवार को धनतेरस और 19 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुबेर देवता का पूजा की जाती है जबकि दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा होता है।ज्योतिष के अनुसार अगर धनतेरस और दिवाली के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होता है और व्यक्ति मालामाल बन जाता है।दीपावली की खरीदारी धनतेरस के दिन स्थिर लग्न में कर लें और दीपावली के एक दिन बाद तक फिर पैसे खर्च करने से परहेज करना चाहिए। 

मां लक्ष्मी का कृपा पाने के लिए दीपावली के दिन लक्ष्मी के चरणों में कौडियां रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है। घर की तिजोरी के दरवाजे पर महालक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिसमें लक्ष्मी जी बैठी हुई हों और दो हाथी सूड़ उठाए नजर आते हों। चित्र सुंदर और परंपरागत हो। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में लक्ष्मी जी का वास रहेगा।

वास्तु के अनुसार धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में माना गया है। इसलिए नकदी को उत्तर दिशा में रखेंगे तो लाभ होगा।धनतेरस और दीपावली पर महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!