नर्मदा मैया भी नहीं धो पाएंगी दिग्विजय सिंह के पाप: पात्रा

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी दिग्गज दिग्विजय सिंह पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के पाप इतने ज्यादा हैं कि नर्मदा भैया भी उन्हें धो नहीं पाएंगी। पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को सम्मान देने वाले नेता हैं। उनमें मानवता की समझ ही नहीं है। 

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह 6 माह का राजनीतिक अवकाश लेकर नर्मदा नदी की परिक्रमा पर हैं। उनके साथ उनकी दूसरी धर्मपत्नी अमृता राय और कुछ व्यक्तिगत परिचय वाले लोग भी हैं। यात्रियों में कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं परंतु दिग्विजय सिंह ने इसे धार्मिक यात्रा घोषित किया है। जब से उन्होंने यात्रा शुरू की है अब तक भाजपा या आरएसएस के खिलाफ कोई बयान जारी नहीं किया है। 

भाजपा और सरकार कर रही है जासूसी
शिवराज सिंह सरकार एवं भाजपा अपने अपने स्तर पर दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा की जासूसी करवा रहे हैं। सरकारी खुफिया कर्मचारियों के अलावा भाजपा ने अपने कुछ कार्यकर्ता भी पूरी परिक्रमा के दौरान दिग्विजय सिंह के आसपास रहने के लिए नियुक्त किए हैं। जब से यात्रा शुरू हुई है भाजपा लगातार दिग्विजय सिंह पर हमले कर रही है जबकि दिग्विजय सिंह या उनकी ओर से अभी तक किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!