खंडवा की छात्रा, इंदौर का छात्र भोपाल के होटल में 3 दिन तक रेप

Updesh Awasthee
भोपाल। फेसबुक पर दोस्ती कर आईपीएस कॉलेज इंदौर के एमबीए छात्र ने होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी कॉलेज की बीएड की छात्रा से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को तीन दिन तक होटल में रोके रखा और उसके साथ ज्यादती की। शिकायत पर मंगलवारा पुलिस ने ज्यादती की एफआईआर दर्ज कर ली है। मंगलवारा थाने के एएसआई छत्रपाल सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय युवती मूलतः खंडवा की रहने वाली है। वह होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी कॉलेज में बीएड की छात्रा है। दो साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती इंदौर निवासी 24 वर्षीय सौरभ शर्मा से हुई। सौरभ इंदौर में आईपीएस संस्थान का एमबीए का छात्र है।

इंदौर में हुई थी मुलाकात
छात्रा का आरोप है कि उसके रिश्तेदार इंदौर में रहते है। जब वह कुछ दिन पहले इंदौर गई थी। तब उसकी आरोपी सौरभ से मुलाकत हुई थी। तब उसने सौरभ को बताया था कि वह 10 अक्टूबर को खंडवा जा रही है। यह सुनते ही उसने बोला था कि वह दस अक्टूबर की रात को स्टेशन के बाहर मिलना चाहता था। इसके लिए छात्रा भी तैयार हो गई थी।

ट्रेन लेट थी और होटल ले गया था
दस अक्टूबर को छात्रा से मिलने के लिए सौरभ भोपाल आ गया। दोनों की स्टेशन पर मुलाकात हुई। छात्रा की ट्रेन लेट थी। इस पर सौरभ ने कहाकि कुछ देर होटल में आराम करते है। छात्रा इसके लिए तैयार हो गई। आरोपी छात्र उसको लेकर मंगलवारा इलाके में एक होटल में ले आया। इस दौरान सौरभ ने छात्रा को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे खंडवा भी नहीं जाने दिया। छात्रा का मोबाइल भी स्विच आफ करवा दिया। आरोपी ने उसे झांसा देकर 12 अक्टूबर तक होटल में रोके रखा था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस मामले में ज्यादती की एफआईआर दर्ज करवा दी। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!