शुक्र का राशि परिवर्तन: 3 राशियों के लिए अशुभ, बाकी सबको आनंददायक

Updesh Awasthee
आज यानी 10 अक्टूबर से शुक्र महाराज कन्या शुक्र की नीच राशि मे आ गये हैं। इस समय कन्या राशि मे शुक्र बुध तथा सूर्य पहले से ही है। 13 तारीख से मंगल महाराज भी कन्या राशि मे आ जायेंगे। यानी अभी 3 ग्रह तथा 13 तारीख से कन्या राशि मे चतुर्ग्रही योग बनेगा।आइये देखते है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तथा कन्या राशि मे चार ग्रहों की जमावट विश्व तथा सभी 12 राशियों के लिये क्या परिणाम देंगी। कन्या राशि को वित्त की राशि कहा जाता है इस राशि से हिसाब किताब अर्थव्यवस्था शिक्षा आदि का विचार किया जाता है विश्वस्तर पर बेंकिंग गतिविधियों विशेष रूप से होगीं। विश्व व्यापार मे सुधारात्मक कार्य होंगे। भारत मे भी बेंकिंग के क्षेत्र मे नये परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिये नये क़दम उठाये जायेंगे। अर्थव्यवस्था से आ रही कठिनाईया हड़ताल, आंदोलन सरकार के लिये नया सरदर्द बनेगा जिसके लिये सरकार को बड़े क़दम उठाने पडेंगे। 

मेष*-वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। रोग,शत्रु तथा कई प्रकार की उलझनों के हल निकालने पडेंगे।
*वृषभ*-शुभ समय,वित्तीय कायों मे खास सफलता के योग। प्रतियोगिता,शिक्षा आदि मे सफलता का योग। आमदनी के स्त्रौत्र अच्छा फल देंगे।
*मिथुन*-सामाजिक क्षेत्र मे विशेष वित्तीय सफलता के योग। आर्थिक कार्य सफल होंगे।व्यापार मे अच्छॆ समाचार मिलेंगे।
*कर्क*-विशेष व्यापारिक यात्रा आदि के योग। खिलाड़ी,सेना तथा पुलिस आदि के लिये सफलता का योग।
*सिंह*-वित्तीय क्षेत्र मे खास सफलता तथा धन आगमन का योग। व्यापारिक कार्यों मे मान वृद्धि का योग।
*कन्या*-मान सम्मान की वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कामकाज मे उन्नति का योग। शुभ समय।
*तुला*-शासकीय बाधाओं को शांतिपूर्ण ढंग से हल करें। व्यर्थ के विवादों को हवा न दें। व्यापारिक क्षेत्र मे नये कार्यों के लिये समय ठीक नही।
*वृश्चिक*-मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र मे लाभ प्राप्ति का योग। आर्थिक योग प्रबल।
*धनु*-राज्यपक्ष से विशेष सफलता का योग। मान सम्मान वृद्धि तथा नौकरी मे पदोन्नति का योग। शुभ समय का लाभ लें।
*मकर*-भाग्य से भूमि भवन तथा व्यापारिक कार्यों मे वित्तीय सफलता का योग। यात्रा आदि से लाभ का योग।
*कुम्भ*-जटिल कार्यों मे समय व्यतीत होगा। पुराने वित्तीय लेनदेन को पूर्ण करने मे समय व्यतीत होगा। शांति व संयम से समय गुजारेंगे तो अच्छा रहेगा।
*मीन*-परिवार मे शुभ कार्यों का योग। व्यापारिक क्षेत्र मे अच्छी सफलता प्राप्त होगी शुभ समय।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!