20 साल का बेटा, 21 साल की सौतेली मां, अवैध रिश्ते बन गए, अब रेप का आरोप

Updesh Awasthee
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। सेक्टर-16 महिला थाने में घटना की शिकायत दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सुमनलता ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हम दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। यह मामला अवैध रिश्तों का भी हो सकता है। जिसमें खटास आ जाने के बाद सबक सिखाने के लिए शिकायत की गई हो। 

21 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पति की पहली पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का 20 साल का एक बेटा उनके साथ ही रहता है। आरोप है कि करीब 4 महीने पहले उसका पति मजदूरी करने गया था, तभी उसका सौतेला बेटा घर में आ गया और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।'

महिला का कहना है कि घटना के बाद आए दिन आरोपी इसी तरह धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। 30 सितंबर को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए रेप किया, जिसके बाद रविवार को महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!