ट्वीटर पर महिलाओं की हड़ताल, 13 अक्टूबर को बंद बुलाया #WomenBoycottTwitter

Updesh Awasthee
नई दिल्‍ली। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली दुनिया भर की महिलाओं ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। महिलाओं ने 13 अक्टूबर को एक दिन का बंद बुलाया है। अपील की गई है कि इस एक दिन महिलाएं ट्विटर ना चलाएं। यह हड़ताल ट्विटर की उन नीतियों के खिलाफ है जिसके तहत वो महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखने की आजादी नहीं देता। यह अभियान हॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस रोज मैकगोवन ने शुरू किया है, जिनके समर्थन में अब दुनियाभर की महिलाएं उतर आई हैं। 

शुक्रवार को अचानक ट्विटर पर #WomenBoycottTwitter ट्रेंड कर रहा था, इसकी वजह है दुनिया भर की महिलाएं जो ट्विटर छोड़ रही हैं। दरअसल इस मुहिम की शुरुआत तो अमेरिका से हुई है लेकिन अब भारत समेत दुनिया के कई हिस्‍सों से लोग इस मुहिम में हिस्‍सा बन रहे हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष इस कैंपेन में उनका साथ दे रहे हैं। 

#WomenBoycottTwitter कैंपेन, हॉलिवुड की मशहूर एक्ट्रेस रोज मैकगोवन ने शुरू किया है, जिनके समर्थन में अब दुनियाभर की महिलाएं उतर आई हैं। इस कैंपेन के तहत आज के दिन यानी 13 अक्‍टूबर को दुनियाभर की महिलाएं एक दिन के लिए ट्विटर से दूरी बना रही हैं। दरअसल ट्विटर ने गुरुवार को रोज के अकाउंट को बंद कर दिया था। रोज ने निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंसटाइन पर रेप का आरोप लगाया है। उनका कहना था, 1997 में  हार्वी ने उनके साथ रेप किया था. उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपने साथ हुई आपबीती बतायी थी।

इसके बाद ट्विटर ने 12 घंटे के लिए उनके अकाउंट को बंद कर दिया था। रोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन पोस्ट का स्क्रीनशॉट डाला है जो ट्विटर की तरफ से उन्हें भेजे गए हैं। ट्विटर ने रोज से अपने ट्वीट हटाने के लिए कहा था। ट्विटर का कहना था कि रोज मैकगॉवन के ट्वीट, ट्विटर की नीतियों के खिलाफ हैं। इसके विरोध में दुनियाभर की महिलाओं ने ट्विटर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस कैंपेन के समर्थन में दुनिया भर की महिलाएं उनका साथ देने के लिए एक दिन के इस बॉयकॉट का आह्वान कर रही हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!