बीफ विवाद के बाद SOCIAL MEDIA से नाराज हुईं काजोल

NEWS ROOM

सोशल मीडिया पर बीफ के लिए ट्रोल हुईं काजोल ने अब सोशल मीडिया को सिरदर्द करार दिया है। मुझे सोशल मीडिया का कुछ पार्ट पसंद है लेकिन वहां पर मौजूद सब कुछ नहीं। मुझे कई बार ये बहुत जिम्मेदारी और सिरदर्दी वाला काम लगता है। बता दें कि पिछले दिनों काजोल ने अपने एक दोस्त के रेस्टोरेंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में काजोल अपने दोस्त से कहती हैं कि वो इस डिश का नाम बताएं जो वो खा रही हैं। उनके दोस्त बताते हैं कि ये बीफ है। उसके बाद काजोल मजाक उड़ाते हुए कहती हैं कि बीफ बनाने के कारण उनके हाथ काट देने चाहिए। बस इसी बात को लेकर काजोल के खिलाफ काफी आवाजें उठीं थीं। हालात यह बने कि  काजोल ने वह वीडियो डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए कहा कि वो भैंस का मीट था। बावजूद इसके उन्हे माफ नहीं किया गया।

बता दें कि काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपनी बेटी, पति और दोस्तों के साथ वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने बीफ विवाद के बाद सोशल मीडिया को बर्डन बताया है।

काजोल ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया का कुछ पार्ट पसंद है लेकिन वहां पर मौजूद सब कुछ नहीं. मुझे कई बार ये बहुत जिम्मेदारी और सिरदर्दी वाला काम लगता है। मुझे पता है कई लोगों को सोशल मीडिया पर रहना बहुत अच्छा लगता है और दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर इंगेज रहना भी, लेकिन मैं उनमें से एक नहीं हूं।

अपने बच्चों और पति के साथ फोटोज शेयर करने वाली काजोल ने हाल में कहा कि उन्हें रोजाना अपने फैंस से बात करना या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं है। उनकी ये बात उनके फैंस को थोड़ा सा निराश कर सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!