BHOPAL: पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के बंगले में पत्रकार भांजे का शव मिला

Updesh Awasthee
भोपाल। व्यापमं घोटाले में मंत्रीपद गंवाने वाले विदिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा के भांजे एवं पत्रकार विभोर दुबे का शव उन्हीं के बंगले में मिला है। शव फांसी पर झूल रहा था। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं। विभोर 9 साल से लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ ही रह रहा था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। 

मृतक का नाम विभोर दुबे है। रिवेयरा टाउट स्थित जिस बंगले में मृतक विभोर दुबे की फांसी पर झूलती लाश मिली वह पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का है। वर्तमान में लक्ष्मीकांत शर्मा के परिचित उसमें रहते हैं। कमला नगर पुलिस के अनुसार विभोर दुबे पिता ओमप्रकाश दुबे (33) मूलत: सिरोंज के रावजीपथ का रहने वाला था। वह व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के रिश्ते का भांजा लगता था। करीब आठ नौ साल से भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई के वक्त से ही विभोर दुबे, लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ रहने लगा था।

विभोर दुबे वर्तमान में लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ उनके घर पर ही रहते थे। घटना के वक्त वह उस मकान में अकेले ही थे। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लक्ष्कीमांत शर्मा के जनसंपर्क मंत्री रहते विभोर दुबे को माखनलाल पत्रकारिता विवि में एडहाक में पढ़ाने के लिए रखा गया था लेकिन, मीडिया और कांग्रेस के विरोध के बाद दुबे ने नौकरी छोड़ दी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!