
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मोहनगढ थाना में पदस्थ में एएसआई मोहन पाण्डेय रंगे हाथो रिश्वत लेते हुये पकड़ा गया। यह कार्रवाई सागर लोकायुक्त पुलिस ने की। एएसआई मोहन पाण्डेय, एक जमानती मामले में आरोपी घनश्याम यादव से जमानत के एवज में 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था। घनश्याम यादव मारपीट के मामले में एएसआई के चक्कर काट रहा था। और थाने से जमानत कराना चाहता था।
जमानत के एवज में एएसआई 5 हजार की रिश्वत मांग रहा था। पीडित ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से की लोकायुक्त पुलिस ने जॉच पडताल के बाद छापामार कार्रबाई की। जैसे ही घनश्याम यादव ने एएसआई को 5 हजार रूपये की रिश्वत दी। उसी समय लोकायुक्त सागर पुलिस ने रंगे हाथो पकड लिया। जिससे एएसआई पानी पानी हो गया। और पुलिस बिभाग में हडकंप मच गया।