शिवराज सिंह के प्राइवेट जासूस करेंगे दिग्विजय सिंह का पीछा

भोपाल। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्मयंत्री दिग्विजय सिंह की शुरु होने वाली नर्मदा परिक्रमा यात्रा भले ही पूरी तरह से निजी और आध्यात्मिक है लेकिन राजनीति के चतुर खिलाड़ी माने जाने वाले दिग्विजय की इस नर्मदा यात्रा की पल-पल पर सत्ताधारी भाजपा की नजर रहेगी। 30 सितम्बर से शुरु होने वाली दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा की जासूसी के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने स्पेशल ऑपरेशन टीम भी बनाई है। भाजपा पॉलीटिकल फीड बैक विभाग की इस टीम में प्रदेश के कई नेता भी शामिल है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने दिग्विजय की रोजाना निकलने वाली नर्मदा परिक्रमा यात्रा के बारे विस्तृत जानकारी मंगाई है। भाजपा संगठन की नजर दिग्विजय सिंह की यात्रा को मिलने वाले रिस्पांस और राजनीतिक प्रभाव पर है, इसलिए जिन जिलों से होकर यात्रा गुजरेगी, वहां के पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।

करीब 14 साल बाद आज भी सत्ताधारी भाजपा मानती है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज भी उसके लिए मुफीद है, क्योंकि आज भी दिग्विजय के कुशासन को लोग भूले नहीं हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी का कहना है कि दिग्विजय सिंह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इसलिए पार्टी की दिग्विजय की नर्मदा यात्रा से जुड़ी हर एक गतिविधि पर रहेगी। इधर बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह ने भी अपने प्राइवेट जासूस दिग्विजय सिंह के पीछे लगा दिए हैं। वो अगले 6 माह तक दिग्विजय सिंह के पल पल की रिपोर्ट सीधे सीएम हाउस को देंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !