नर्मदा परिक्रमा: खुले में शौच करेंगे दिग्विजय सिंह ?

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा शनिवार से शुरू होने जा रही है। उनके साथ उनकी दूसरी धर्मपत्नी अमृता राय भी रहेंगी। भले ही 2003 के चुनाव में दिग्विजय सिंह को शर्मनाक हार मिली हो परंतु आज भी उनके निजी समर्थक उनके साथ हैं। यह संख्या काफी बड़ी है। दिग्विजय सिंह ने इस परिक्रमा में सुरक्षा, ऐंबुलेंस और चलित टॉयलेट की मांग की है। शिवराज सरकार ने सुरक्षा और ऐंबुलेंस की मांग तो मंजूर कर ली लेकिन चलित टॉयलेट का मामला अटका हुआ है। शनिवार से यात्रा शुरू होने जा रही है। सवाल यह है कि क्या दिग्विजय सिंह और उनके साथ खुले में शौच करेंगे। 

नर्मदा परिक्रमा के लिए दिग्विजय सिंह की एंबुलेंस और सुरक्षा की मांग को शिवराज सरकार ने मान लिया है लेकिन शौचालय का मामला अभी भी अटका हुआ है। बता दें कि यह यात्रा 3400 किलोमीटर लंबी होगी। इस बारे में दिग्विजय सिंह ने बताया है कि इस यात्रा के दौरान कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। ऐसे में इसमें ना तो कांग्रेस का झंडा होगा और ना ही बैनर। 

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह वर्ष 1990 से नर्मदा परिक्रमा करते आ रहे हैं। हालांकि अगले साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह की इस यात्रा को राजनीतिक दृष्टि से भी कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान सिंह प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 100 विधानसभा इस परिक्रमा में कवर करेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !