भगवान, मोदी को गलतियां सही करने की समझ दें: दिग्विजय सिंह

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 67वां जन्मदिन है। देश भर में लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। उन्हे शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है परंतु उनका ट्वीट हमेशा की तरह विवादित हो गया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, भगवान उन्हें उनकी गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सही करने की समझ दे।  बस इसी ट्वीट के साथ दिग्विजय सिंह को ट्रोल किया जाना शुरू हो गया है। ट्वीटर पर लोग दिग्विजय सिंह को खरीखोटी सुना रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि मोदी जी के लिए एक सलाह अपनी गलतियों को मानने के लिए बहुत ताकत चाहिए, अपने आपको गलत बताना साहस का काम है, कमजोरी नहीं। शायद दिग्विजय सिंह ने यह राहुल गांधी के संदर्भ में लिखा है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने 2014 में हुईं काग्रेस की गलतियों को सार्वजनिक किया था। लेकिन ट्वीटर पर लोगों को यह इशारा समझ नहीं आया। उन्होंने दिग्विजय सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई। कई लोगों ने कहा कि जन्मदिन की बधाई देते वक्त तो उन्हे राजनीति नहीं करनी चाहिए थी।
हालांकि ट्वीटर पर दिग्विजय सिंह को ट्रोल करने वालों में एक भी बड़ा नाम नहीं है। बावजूद इसके लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!