ब्लू व्हेल गेम: मप्र में रेलवे ट्रेक पर आ बैठा स्टूडेंट, मौत

Updesh Awasthee
रमज़ान खान/दमोह। ब्लू व्हेल गेम का काल अब मध्यप्रदेश के दमोह में भी नज़र आया है। इस खेल की वजह से दमोह के एक 17 साल के नवयुवक ने ट्रेन से कटकर आत्मा हत्या कर ली। युवक की खुद ख़ुशी का पूरा मंजर ट्रेक सामने वाले घर के बाहर लगे सी सी टीव्ही कैमरे में कैद हुआ हो गया। वो रेलवे ट्रेक के पास आया। अपनी बाइक पार्क की और बड़ी ही दिलेरी के साथ पटरी पर घुटनों के बल बैठ गया। कुछ ही देर बाद उसके शव के छितरे यहां वहां बिखरे पड़े थे। 

दमोह के फुटेरा फाटक के पास आज कक्षा 12 वीं के स्कूली छात्र सात्विक पाण्डे ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सात्विक रात में ही घर से बाइक लेकर निकला था। युवक ने रात की हल्की रोशनी में बाइक को फुटेरा फाटक के समीप रखा और उसके बाद युवक ट्रेक पर जाकर घुटने के बल बैठ गया। अगले ही पल ट्रेन आई और सात्विक को रौंदते हुए निकल गई। मौत का यह खेल एक मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया।

सात्विक के दोस्तों की माने तो सात्विक ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से यह कदम उठाया है।  जिससे आज उनके माता पिता पर दुखों का पहाड़ आन पड़ा। शहर में हुई इस हृदय विदारक घटना ने पूरे शहर वासियों को झकझोड़ कर रख दिया। जिसको भी इस घटना की जानकारी लगी वह गमों के सागर में डूब गया। घटना से सात्विक के माता पिता का रोरो कर बुरा हाल है और हो भी क्यों न जब एक हंसते खेलते परिवार का चराग़ ही बुझ गया।

दुनिया भर में नव युवकों की आत्मा हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है और इसकी एक बड़ी वजह ब्लू व्हेल मोबाइल गेम है। जो भी युवक इस जानलेवा खेल की गिरफ्त में आता है, उसको अपनी जान तक से हाँथ धोना पड़ रहा है। बच्चे भी चोरी छिपे इस मोबाइल गेम की ज़द में आकर टास्क को स्वीकारते है और अपनी जान देने तक पर अमादा हो जाते हैं। सात्विक पांडे को जानने वाले लोग बताते हैं कि वो ब्लू व्हेल गेम तो खेलता था पर इस हद तक उसमे मुफ्तिला है ये वो आखरी मुलाक़ात तक नहीं जान पाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!