2018 में खत्म हो जाएंगे भाजपा के अच्छे दिन, गुटबाजी और विश्वासघात बढ़ेगा: ज्योतिष

भाजपा इस समय देश मे अपने अब तक के समय मे सबसे बढ़िया स्थिति मै है। 17 राज्यों मे उसकी सरकार है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केन्द्र में उनकी सत्ता है। यह सब उस पार्टी के अच्छे समय के कारण ही सम्भव हुआ लेकिन वही समय अब बदलने वाला है। यदि इस पर ध्यान नही दिया तो सत्ता बदलते देर नही लगती। भाजपा के सर्वेसर्वा को इस विषय मे गम्भीरतापूर्वक विचार करना होगा।

भाजपा का समय परिवर्तन
भाजपा की स्थापना की जन्मपत्रिका मे इस समय सूर्य की दशा चल रही है। सूर्य राशि से राज्य स्थान तथा लग्न से पराक्रम का स्वामी होकर राज्य स्थान मे स्थित है। सूर्य की राशि मे शनि, राहु, मंगल तथा गुरु स्थित है। साथ ही सूर्य का गुरु से राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य राज्य का स्वामी भी है। सूर्य की यह दशा जून 2012 से शुरू हुई थी जो जून 2018 तक चलेगी। इसके बाद चंद्र की दशा चलेगी जो नीच राशि का है। धनस्थान का स्वामी चंद्रमा छठेस्थान मे नीच राशि मे है। आर्थिक क्षेत्र के कारण कई दिक्कतों का पार्टी को सामना करना पड़ेगा। कुनबे मे दरार भी पड़ सकती है। सत्ता के लालची नीतीश कुमार जैसे लोग पलटी मारने मे देर नही लगायेंगे। जितने क्षेत्रीयदल है वे भी मौके का लाभ उठायेंगे।

विपक्ष का समय बदलेगा
विपक्ष के बुरे समय ने ही भाजपा का अच्छा समय लाया है। इसमे कोई दो राय नही लेकिन समय सबका आता है।

राहुल गांधी का समय परिवर्तन
राहुल गाँधी के लिये गुरु का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। उनकी पत्रिका मे गुरु तुला का है तथा वर्तमान मे भी गुरु तुला राशि से भ्रमण करेगा जो उनकी मान प्रतिष्ठा पार्टी मे उनकी भूमिका तथा विवाह आदि के संकेत देता है। इस वर्ष उनके विवाह के योग भी जोर मारेंगे। चंद्र की दशा ख़त्म होकर मंगल की दशा लगने वाली है जो परिवर्तनकारी है।

सोनिया गांधी
इनकी पत्रिका मे इनके जन्म के सूर्य से शनि का भ्रमण ख़त्म हो रहा है ये भी कुछ राहत देगा।

परिवर्तन को समझे भाजपा
भाजपा के लिये बदलता समय परिवर्तन की आहट है। आजकल जनतंत्र का फैसला ऐसे आता है की किसी को संभलने का मौका नही मिलता। नरेंद्रमोदी, अमितशाह ने इन दो वर्षों मे आर्थिक और व्यापारिक मोर्चे पर अच्छे परिणाम नही दिये तो स्थिति बदल भी सकती है। उन्हे भविष्य की और से आने वाले हर संकेत को समझना होगा। 
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !