बाबा की बेटी पर 1 लाख का इनाम

NEWS ROOM
गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही फरार चल रही उसकी सबसे करीबी राजदार हनीप्रीत का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. लेकिन अब लगता है उसका छिपे रहना मुश्किल होगा, क्योंकि उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है. यह इनाम घोषित किया है शाहजहांपुर के एक समाजसेवी ने. हनीप्रीत पर इनाम की घोषणा वाले पोस्टर पूरे शाहजहांपुर में चस्पा भी करा दिए गए हैं.

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर समाजसेवी फकीरेलाल भोजवाल कलेक्ट्रेट में धरने पर भी बैठे. भोजवाल ने बताया, "भले ही राम रहीम की खास शिष्या पर पुलिस ने कोई इनाम ना घोषित किया हो लेकिन मैंने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है." शहर में पोस्टर लगवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पोस्टर इसलिए लगवाए गए हैं ताकि लोग उसका चेहरा पहचान सकें. नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि लोकतंत्र में कोई भी किसी विषय को लेकर धरने पर बैठ सकता है. भोजवाल द्वारा शहर में हनीप्रीत के पोस्टर चस्पा कराने की सूचना पुलिस को सूचना दे दी गई है.

बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद से लापता उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां की हरियाणा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. माना जा रहा है कि वह नेपाल भाग गई है. हालांकि नेपाल सीबीआई ने हनीप्रीत के नेपाल में होने से इंकार किया है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!