दीपावली तक खरीदारी के 10 मुहूर्त

Updesh Awasthee
शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को बाजार में अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए। अब यह रौनक दीपावली तक जारी रहेगी। दीपावती तक 10 ऐसे शुभ संयोग पड़ रहे हैं, जिन पर बाजार में धूम रहेगी। क्योंकि इन शुभ संयोगों पर जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। 

सालभर से व्यापारियों को इस अवसर का इंतजार था। जिसके चलते व्यापारी कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। आने वाले शुभ संयोगों के लिए व्यापारी तैयारियों में जुटे हैं क्योंकि इन दिनों में सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। ज्योतिषाचार्य पं.सतीश सोनी ने बताया कि इन शुभ संयोगों में खरीदारी करना बहुत फलदायी रहता है। इन संयोगों में खरीदारी करने से सुख-समृद्घि आती है।

23 सितंबर- सर्वार्थ सिद्घि योग और रवि योग
24 सितंबर- रवि योग
30 सितंबर- दशहरा अबूझ मुहूर्त रहता है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्घि योग और रवि योग भी पड़ रहा है।
5 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्घि योग, अमृत योग
6 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्घि योग, अमृत योग
11 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्घि योग
13 अक्टूबर- पुष्य नक्षत्र
14 अक्टूबर- पुष्य नक्षत्र
17 अक्टूबर- धनतेरस है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है
19 अक्टूबर- दीपावली

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!