ऐसे CM को सरेआम गोली मार देनी चाहिए: जीएम रेड्डी

नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश की राजनीति में गर्मी आ गई है। वाईएसआर कांग्रेस के चीफ जगनमोहन रेड्डी से सरेआम भरी सभा में सीएम चंद्रबाबू नायडू को झूठे वाले करने वाला, भ्रष्ट और मक्कार सीएम घोषित किया एवं कहा कि ऐसे सीएम को तो सरेआम गोली मार देनी चाहिए। इतना ही नहीं जीएम रेड्डी ने आम जनता से नायडू को मारने वाली शपथ उठाने की भी अपील की। वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच में ही गोली मार देनी चाहिए। रेड्डी ने कहा कि नायडू ने लोगों को ठगने के साथ-साथ झूठे वादे किए हैं और ऐसे मुख्यमंत्री को गोली मार देना ही ठीक है।

जीएम रेड्डी ने ये विवादित बयान कुरनूल जिले के नंदयाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान दिया। उन्होंने रैली में कहा कि जनता से किए गए वादे को सीएम नायडू पूरा नहीं कर रहे हैं। किसान, महिलाओं और बेरोजगारों से किए अपने वादों से नायडू पीछे हट रहे हैं। वे जनता की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।   

रेड्डी ने सीएम नायडू को दोहरे बयानबाजी करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि सीएम नायडू जनता से वोट मांगकर उनके साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हैं सीएम नायडू एक लूटेरें हैं और उनको सरेआम गोली मारना कोई गलत नहीं है। यहां तक रेड्डी ने लोगों से सीएम नायडू को मारने की शपथ तक लेने की बात की।  

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !