हरियाणा में हिंसा, CM मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी खतरे में

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद फैली हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कुर्सी खतरे में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के बीच इस विषय पर चर्चा हुई है। मुद्दा यह है कि सबकुछ पहले से पता होने के बावजूद सीएम ने हालात नियंत्रित क्यों नहीं किए। क्या इस तरह की हिंसा के बाद भी खट्टर को सीएम बनाए रखा जाना चाहिए। संभव है खट्टर से जल्द ही इस्तीफा मांग लिया जाए। 

एक अंग्रेजी चैनल की ओर से खबर दी गई है कि पीएम और शाह इस पर अंतिम फैसला करेंगे। वे सारी स्थिति पर विचार करने के बाद सीएम खट्टर के बने रहने पर निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही बाबा को रेप का दोषी ठहराया गया, खबर के फैलते ही हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ इलाकों में हिंसा फैल गई। पंचकुला में उनके समर्थकों ने खूब उत्पात मचाया। मीडिया को भी डेरा समर्थकों ने निशाना बनाया। 

इस हिंसा में 30 लोग मारे गए। 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि 1000 से ज्यादा डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया। उसके बाद हालात को काबू में लाया गया। पुलिस को कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। हरियाणा सीएम ने पूरी घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा था कि फैसले के बाद यादि किसी की जान जाती है, तो हरियाणा के डीजीपी को इसका जवाब देना होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!