
महिला पुलिस का कहना है कि कई लड़कियां घर से कॉलेज और स्कूल जाने का कह कर निकलती हैं, लेकिन वहां न जाकर लड़कों के साथ पार्कों में आ कर बैठी रहती है। यही वजह है कि कई लड़कियां, लड़कों के बहकावे में आकर उनके गलत इरादों का शिकार भी हो जाती है।अचानक पार्क में पहुंची महिला पुलिस फिलहाल लड़के-लड़कियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। लेकिन, उनके परिजनों को कॉल करके इसकी सूचना दे दी है, ताकि परिवार के लोगों को यह पता चल सके कि उनके बच्चे स्कूल-कॉलेज का कहकर पार्क में मौज मस्ती कर रहे हैं।
महिला पुलिस का कहना है कि हम सिर्फ लड़कियों को जागरूक करने के लिए यहां पर आए हैं। लड़कियां बहुत जल्दी लड़कों के बहकावे में आकर पढ़ाई-लिखाई छोड़कर मौज मस्ती करने निकल जाती है। जिसके परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ते हैं। जब हमने यहां पर कार्यवाही की तो हमें भी यहां पर कई जोड़े अश्लील हरकतें करते हुए मिले, जिन्हें समझाइश देकर और उनके परिजनों से बात करके हमने पार्क से भगा दिया।
महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि भोपाल के चिनार पार्क में जितनी भी लड़कियां मिली है सभी कम उम्र की और नासमझ थी। इसीलिए उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया। कई जोड़े तो पुलिस को देखकर भागने लगे थे, लेकिन हमने उन्हें रोक कर समझाया कि हम आपको पकड़ने के लिए नहीं बल्कि जागरूक करने के लिए आए हैं।