
जानकारी के अनुसार, चित्रांश भवन में रहने वाला एक लड़का बुधवार को अपने फ्लैट की बालकनी के बाहर कपड़े सुखाने के लिए गया था। इस दौरान वह बालकनी के पास से गुजरी 440 केवी लाइन की चपेट में आ गया और बालकनी की दीवार से सड़क की ओर लटक गया। इस बीच लड़के ने हाथ हिलाकर अपने जिंदा होने का सबूत दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। लोग यह देखकर हैरान थे कि करंट लगने के बाद भी लड़के की सांसें चल रही थी।
लड़के के हाथों की हरकत देखकर लोगों ने फौरन उसको बचाने के प्रयास शुरू किए। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की लाइट बंद करवाकर लड़के को बालकनी की दीवार से नीचे उतारा। लड़के को फौरन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।