अमित शाह की रैली में फंसी रही एंबुलेंस, घंटों परेशान हुए लोग

भोपाल। संगठन का हिसाब किताब जांचने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को भाजपा ने बेवजह रोडशो बना दिया। रास्ते जाम कर दिए गए। लोकल बसों के रूट नहीं बदले, बल्कि वो बंद हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी वाहनों से निकल रहे लोग 2 घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एंबुलेंस के आगे हुड़दंग कर रहे थे। काफी देर बाद पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया। 

भोपाल में शाह की रैली की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इस डायवर्सन के कारण लोगों को तीन से पांच किलोमीटर लंबे चक्कर लगाने पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी पुराने शहर के लोगों को उठाना पड़ी। शाह की रैली के चक्कर में ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रैली के आधे घंटे पहले ही रेतघाट चौराहे से रोशनपुरा की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया था। नतीजा पुराने शहर के इब्राहिमपुरा, हमीदिया रोड, भोपाल टॉकीज और बस स्टैंड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। जगह-जगह ट्रैफिक जाम के चलते लोगों परेशान होते देखे गए।

शाह के स्वागत के लिए युवा मोर्चा के सदस्यों ने रैली निकाली। इसमें करीब 500 से ज्यादा बाइक और 100 से ज्यादा कारें शामिल थी। इसके चलते भी जगह-जगह जाम के स्थिति निर्मित हुई। 

सबसे ज्यादा कर्मचारियों को हुई परेशानी
शाह की रैली के चलते सबसे ज्यादा परेशानी का सामना पुराने और एयरपोर्ट इलाके में रहने वाले सरकारी और प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को करना पड़ा। सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक वीआईपी रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके चलते पूरा ट्रैफिक डायवर्सन हमीदिया रोड पर कर दिया गया। इसके चलते यहां पर जाम में लोग फंस रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !