दो साल से तनु प्रेग्नेंट क्यों है: TV SHOW कुमकुमभाग्य के खिलाफ केस फाइल

NEWS ROOM
टीवी शो कुमकुमभाग्य टीआरपी की लिस्ट का हिट सीरियल है और पिछले तीन साल में ये कई बार नंबर वन की पोजिशन पर भी रहा है। एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस सीरियल की सफलता को देखते हुए इसी शो का सीजन 2 कुंडली भाग्य भी शुरू किया गया है। लेकिन इस शो के लिए एक बुरी खबर आ रही है और वह ये है कि एक गुस्साए दर्शक ने इस डेली शोप के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर कम्प्लेंट फोरम में एक अजीब शिकायत दर्ज कराई है।

कंप्लेन कर्ता ने शो की स्टोरी लाइन को लेकर कम्प्लेंट की है कि यह शो पिछले तीन साल से एक ही ट्रैक पर चल रहा है और सबसे खास बात से रही कि इस शो में पिछले दो साल से तनु यानि कि अभि की गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट दिखाया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी शो के खिलाफ इतनी अजीबो गरीब शिकायत की गई है।

बता दें कि अभि और प्रज्ञा के बीच की लव केमिस्ट्री को टीवी पर काफी पसंद किया जाता रहा है और यह शो  लिस्ट में भी लगातार टॉप 5 में बना हुआ है. खबर के मुताबिक जब उन्होंने शो की एक्ट्रेस जो अभि की बहन आलिया का रोल प्ले कर रही हैं से बात की तो उनका कहना था कि उन्हें इस बात के बारे में कुछ भी पता नहीं है. उन्हें जब बताया गया कि ये शिकायत शो की बोरिंग स्टोरी लाइन पर है तो उनका कहना था कि लोगों को इसे देखना बंद कर देना चाहिए.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!