फिर बीमार हुए कपिल शर्मा, अस्पताल में भर्ती, शूट कैंसिल

NEWS ROOM
आजकल टीवी कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं और ऐसा लगता है कि कपिल को अब काम से ज्यादा अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। कपिल शर्मा की तबियत अचानक से सेट पर खराब हुई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया है। खबर के मुताबिक बधुवार शाम को फिल्म सिटी स्टूडियो में कपिल शर्मा के शो का शूट अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ होना था। सभी को 6:30 सेट पर पहुंचना था, क्योंकि शूट 8 बजे से शुरू होना था।

अर्जुन और अनिल कपूर अपने शेड्यूल टाइम पर सेट पर पहु्ंच गए। करीब 8:30 बजे कपिल बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत कोकिलाबेन हॉस्प‍िटल ले जाएगा जिसके बाद शूट कैंसिल कर दिया. खबर के मुताबिक अभी कपिल को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले भी कपिल के शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए आए थे लेकिन उनके आने के पहले ही कपिल की तबीयत खराब हो गई और वो अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे। एक्टर कीकू ने बताया कि था अब हमारे शो की रेग्युलर शूटिंग 11 और 13 जुलाई को होगी. लेकिन हमें ये नहीं पता है कि अब कौन से स्टार शूट के लिए आएंगे. कहा जा रहा है कि स्ट्रेस की वजह से कपिल की तबीयत खराब हुई है। कुछ हफ्ते पहले भी हाई ब्लड प्रेशर और लो शुगर की शिकायत के कारण कपिल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!