तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों पर हमला करवाया, मोदी का गुंडा कहा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मामला सुबह ठंडा होता नजर आ रहा था परंतु अब अचानक एक नया टर्न आ गया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी से भाजपा के सवाल का जवाब पूछ रहे मीडियाकर्मियों के साथ तेजस्वी यादव के सुरक्षागार्डों एवं समर्थकों ने मारपीट कर दी। इससे पहले तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों को मोदी का गुंडा कहा था। माना जा रहा है कि यादव के इशारे पर ही मीडिया पर हमला हुआ है। 

घटना उस वक्त की है जब तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक से बाहर निकल रहे थे। सचिवालय में ही तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की। बीजेपी के इस्तीफे की मांग को लेकर मीडियाकर्मी लगातार तेजस्वी यादव से सवाल कर रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव के सुरक्षा गार्ड और समर्थक भड़क उठे और मीडियाकर्मियों से हाथापाई करने लगे। इस मारपीट से पहले ही तेजस्वी ने मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया का एक तबका मोदी परस्त है और गुंडा है।

इस बवाल से पहले रेलवे टेंडर घोटाले में घिरे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहली बार अपने बचाव में और विरोधियों पर भी जमकर बोले। तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक के बाद बाहर निकले थे। कैबिनेट से पहले भी मीडिया ने उन्हे सवालों के साथ घेरा था, लेकिन तब वो चुपचाप अंदर चले गए। मगर मीटिंग खत्म होने के बाद जब दोबारा उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल शुरू हुए तो तेजस्वी जमकर बरसे और उनके समर्थक भी भड़क गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!