धोनी की नई चुनौती का नाम कुमार संगकारा, क्या रिटायर होने से पहले पछाड़ पाएंगे

वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा वनडे में एमएस धोनी ने 79 गेंदों में नाबाद 78 रन 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए। इसी के साथ उनका कुल रन स्कोर 9442 हो गया और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकार्ड तोड़ दिया लेकिन यह खुशी ज्यादा देर की नहीं है क्योंकि अब जो सामने है वो हल्का नहीं है। धोनी की नई चुनौती का नाम है श्रीलंका के कुमार संगकारा जिन्होंने 404 वनडे में 13,441 रन दर्ज रखे हैं। यानी धोनी ने अब तक जितने रन कमाए हैं, अभी उतने ही बाकी भी हैं। यदि धोनी को वर्ल्ड रिकॉड तोड़ना है तो अब धुंआधार बेटिंग पर फोकस करना होगा। बड़ा सवाल यह है कि क्या धोनी रिटायर होने से पहले ऐसा कर पाएंगे। 

एमएस धोनी अब वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने अब तक 294 वनडे मैचों की 254 पारियों में 51.31 की औसत से 9442 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 63 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं धोनी का बेस्ट स्कोर 183* रहा है। धोनी ने इस दौरान एडम गिलक्रिस्ट के 9,410 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा ने नाम 404 वनडे में 13,441 रन दर्ज हैं।

एमएस धोनी ने जैसे ही एंटिगा वनडे में अपना अर्धशतक पूरा किया वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। धोनी के नाम अब कुल 113 अर्धशतक हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान एडम गिलक्रिस्ट के 112 अर्धशतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। संगकारा के नाम 140 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !