युगों-युगों तक याद किया जायेगा पौधारोपण का यह महाअभियान: रामेश्वर शर्मा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर नर्मदा सेवा मिशन के अंतर्गत आज संत हिरदाराम नगर के बुढ़ाखेड़ा में बड़े तालाब के किनारे 2000 पौधों का रोपण क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय नागरिको की विशेष उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण का जो संकल्प लिया यह अत्यंत ही सराहनीय है, मैं प्रदेश के जननायक को हृदय से धन्यवाद देता हूँ उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवर्धन में एवं माँ नर्मदा नदी के संरक्षण में वृक्षा रोपण का यह अभियान युगों युगों तक याद किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि आज हुज़ूर विधान सभा की सभी 53 ग्राम पंचायतों में 600-600 एवं नगर निगम वार्डो, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य शासकीय अशासकीय संस्थानों में लगभग 2 लाख के आस पास पौधौ को रोपित किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 3 माह ईश्वर वर्षा से इन पौधौ को पानी देंगे आगे इनकी जिम्मेदारी हमारी है। श्री शर्मा ने नागरिक बंधुओ से अपील करते हुए कहा कि इन पौधों को वृक्ष का स्वरुप लेने तक इनकी देखभाल करे। 

श्री शर्मा ने पर्यावरण संवर्धन में विश्व के सबसे बड़े वृक्षा रोपण अभियान के सूत्रधार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुज़ूर की जनता की और से आभार व्यक्त करते हुए उनके इस अभियान से जुड़ने की अपील नागरिक बंधुओ से की। इस अवसर पर सर्वश्री एम आई सी सदस्य कृष्णमोहन सोनी , जोन अध्यक्ष दीपा वासवानी , पार्षद भारती खटवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल,  मंडल अध्यक्ष बसंत भरानी, सहित बड़ी संख्या में नागरिक बंधू उपस्थित रहे।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!