पहले प्रंसिपल ने छेड़छाड़ की थी अब ड्रायवर गंदी करने लगा | HOSHANGABAD

Bhopal Samachar
भोपाल। होशंगाबाद में महिला शिक्षकों की सुरक्षा खतरे में हैं। कुछ दिनों पहले एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी अधीनस्थ महिला शिक्षक के साथ अश्लील छेड़छाड़ कीं थीं। अब उसी स्कूल की दूसरी महिला शिक्षक के साथ एक ड्रायवर ने गंदी हरकतें की हैं। आरोपी 21 दिनों से महिला का रास्ता रोककर छेड़खानी कर रहा था। शिक्षिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दे दी। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने मिसरोद थाने में जाकर आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार होशंगाबाद रोड निवासी 22 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में टीचर है। उनको 21 दिनों से वेयर हाउस की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर विनोद उबनारे आते-जाते परेशान कर रहा था। स्कूल से घर जाते समय आरोपी विनोद उनका पीछा करता था। वह उन पर अश्लील कमेंट्स भी करता था। शुरुआत में तो महिला ने उसकी हरकतों को अनदेखा किया। जब उसकी हरकत कम नहीं हुई तो उसको समझाया, लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई।

रास्ता रोका और की छेड़खानी
आरोपी ने दो दिन पहले महिला शिक्षिका का पीछा किया और नटराज कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास उनका रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से सड़क पर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला शिक्षक ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। इस पर महिला ने सड़क पर शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद शिक्षिका काफी डर गई थी। उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया और मिसरोद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

भांजे को स्कूल छोड़ने आता था
जांच अधिकारी एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि महिला जिस स्कूल में पढ़ाती है। उसी स्कूल में आरोपी विनोद उबनारे का भांजा भी पढ़ता है। वह अपने भांजे का स्कूल से लेने आता था। तभी से वह महिला शिक्षिका पर बुरी नजर रखने लगा था। शुरुआत में आरोपी ने महिला पीछा करना शुरू किया, बाद में छेड़छाड़ करने लगा। बता दें कि जिस स्कूल में महिला शिक्षक के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। उसी स्कूल में कुछ दिन पहले एक और महिला शिक्षिका के साथ स्कूल के ही प्रिंसीपल ने छेड़खानी की थी। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!