मंगल का राशि परिवर्तन: प्राकृतिक आपदा आएगी, आपकी राशि पर असर यहां पढ़ें

11 जुलाई से आकाशमंडल के सेनापति मंगल महाराज अपनी नीच राशि कर्क मे पहुंच रहे हैं। वहां ये 26 अगस्त तक रहेंगे। 21 जुलाई तक बुध महाराज भी मंगल के साथ रहेंगे। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सूर्यदेव भी मंगल महाराज के साथ रहेंगे। 15 जुलाई से 21 जुलाई तक सूर्य बुध तथा मंगल तीनो एक साथ कर्क राशि मे रहेंगे। आइये देखते है मंगल का राशि परिवर्तन विश्वस्तर व्यापार जनजीवन तथा सभी राशियों को क्या परिणाम देगा।

कर्क राशि मंगल की नीच राशि है क्यों न हो जो ग्रह अग्नि भूमि मारकाट का स्वामी जो उसे अग्नि और भूमि के स्थान पर जल पर रहना पड़े क्रोध की जगह काव्य पढ़ना पड़े तो मंगल ग्रह नीच का ही परिणाम देगा। इस समय मंगल की राशि मे शनि महाराज चंद्र की नीच राशि मे है तथा मंगल चंद्र की राशि मे मंगल नीच राशि मे है दोनो का सम्बंध जल राशि से है इसीलिये बाढ़ के कारण तबाही समुद्र मे युद्ध का वातावरण बनेगा। चीन और भारत का टकराव हो सकता है। हिन्द महासागर तथा दक्षिणी चीन सागर मे झड़प का योग। पूर्वी एशिया मे भूकम्प जल आपदा तथा युद्ध सम्बंधी तनाव का योग। व्यापार मे तेजी का रुख रहेगा कीमतों मे वृद्धि से जनता परेशान होगी।

सभी राशियों के लिये परिणाम
*मेष*-जनता वाहन सामाजिक समस्याओं के निवारण मे परेशानी का योग।क्रोध से बचें।
*वृषभ*-भाग्य साथ देगा।व्यापार मे खास सफलता का योग।आपके प्रयास सफल रहेंगे।
*मिथुन*-आर्थिक समस्यायों के निराकरण मे समय व्यतीत होगा।निवेश आदि से दूर रहें।
*कर्क*-शुभ समय है।नौकरी रोजगार आदि मे विशेष सफलता का योग।
*सिंह*-जनता मे किसी भी विवाद से दूर रहे।वाहन,मकान सम्बंधी विवाद मे सतर्कता बरतें।शारीरिक स्वास्थय का ध्यान रखें।प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
*कन्या*जटिल कार्यों मे सफलता का योग।आर्थिक कार्यों मे विशेष लाभ का योग।

*तुला*-कर्मक्षेत्र मे मान सम्मान वृद्धि का योग।सम्पत्ति मकान वाहन आदि के कार्यों मे सफलता का योग।
*वृश्चिक*-सामाजिक कार्यों मे भाग्यवर्धक सफलता का योग।खेल,पुलिस तथा सेना सम्बंधी कार्यों मे विशेष लाभ होगा।
*धनु*-स्वास्थय का ध्यान रखें।वाहन,अग्नि तथा चोट आदि से सम्भल कर रहें।निवेश आदि के लिये समय ठीक नही।
*मकर*-आर्थिक सामाजिक तथा प्रॉपर्टी सम्बंधी कार्यों मे खास सफलता का योग।शुभ समय का लाभ ले।
*कुम्भ*-शत्रु,रोग बीमारी तथा कर्मक्षेत्र से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।शुभ समय का लाभ ले।
*मीन*-आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।व्यापार मे शुभ समय अच्छॆ कार्यों का योग।
*विशेष*-जब भी मंगल ग्रह परिवर्तन करता है उस समय प्रक्रति मे खास बदलाव होता है भूकम्प, प्राक्रतिक आपदा का योग बनता है इसीलिये इस समय का खास ध्यान रखकर सतर्क रहना चाहिये।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !