मर्डर मामले में तोते की गवाही पर महिला को उम्रकैद

Updesh Awasthee
हत्या जैसा अपराध कभी छुपाया नहीं जा सकता। अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो, वो सारे सबूत ही क्यों ना मिटा दे लेकिन हत्या का राज खुल ही जाता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ। पत्नि ने बंद कमरे में अपने पति की हत्या की थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं था परंतु घर में मौजूद पालतू तोते का बयान कोर्ट ने एडमिट किया और महिला को दोषी ठहराया गया। यह मामला मिशीगन, अमेरिका का है।  

आरोपी महिला ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में अपने पति मार्टिन पर गोली चलाई थी। ग्लेन्ना ने मार्टिन को एक-दो नहीं, पांच गोली मारी थी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उस वक्त घर में सिर्फ तोता मौजूद था। इस तोते का नाम बड है। तोते ने बाद में घरवालों को मार्टिन की आखिरी बात को बोलकर सुनाया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मार्टिन की पहली पत्नि क्रिस्टिना केलर ने कोर्ट को तोते की बात वीडियो में रिकाॅर्ड कर दिखाया। 

उसने जूरी से कहा कि जब हम घर पहुंचे तो तोते ने मार्टिन की आवाज में बार-बार कहा, ‘गोली मत चलाओ’। इस आधार पर जूरी ने पाया कि ग्लेन्ना हत्या की दोषी है। उसे अगले महीने सजा सुनाई जाएगी। हालांकि तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया। वकील ने गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। 

घटना में ग्लेन्ना के सिर में चोट लगी थी। हालांकि वह बच गई। घटना मिशीगन में उनके सैंड लेक स्थित घर में हुई थी। फैसले के दौरान मार्टिन की मां लिलियन भी कोर्ट में मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘कोर्ट में ग्लेन्ना को देखकर बहुत दुख हो रहा कि दोषी ठहराई जाने के बाद भी उनमें पछतावे का भाव नहीं है। न्याय मिलने में देर हुई, जो अच्छा नहीं है। दो साल का वक्त कम नहीं होता है। तोता हर बात को पकड़ लेता है। वह कुछ भी बोल सकता है। उसकी जुबान बहुत साफ है।’ 

मार्टिन की पहली पत्नि क्रिस्टिना अब तोते की देखभाल करती हैं। उन्होंने कहा, ‘तोता हत्या की उस रात की पूरी बातचीत को दोहरा रहा था और वह बातचीत गोली मत चलाना पर जाकर खत्म हो गई।’ केस से पता चलता है ग्लेन्ना और मार्टिन के बीच जुआ चल रहा था। मार्टिन की हत्या उसके घर की नीलामी से एक महीने पहले हुई थी। ग्लेन्ना को इस मामले में अगस्त में उम्र कैद की सजा हो सकती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!