पति से सुलह कराए आया था जेठ, रात में गैंगरेप कर भाग गया

टूंडला। उत्तरप्रदेश के थाना टूंडला क्षेत्र की रेलवे कालोनी निवासी महिला का उसी के जेठ एवं जेठ के दोस्त ने मिलकर गैंगरेप कर डाला। महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। जेठ उसी विवाद को सुलझाने के लिए आया था। उसने दोनों के बीच सुलह भी करा दी थी परंतु रात में अचानक उसने महिला पर उस समय यौन हमला बोल दिया जब महिला का पति नाइट ड्यूटी के लिए आफिस गया था। 

रेलकर्मी युवक एवं उसकी पत्नि का पिछले दिनों विवाद हो गया था। इसके चलते मायका पक्ष और ससुराल पक्ष से जेठ व अन्य लोग आए। उन्होंने दोनों को समझाते हुए सुलहनामा करा दिया। इसके बाद महिला के मायका पक्ष के लोग वापस चले गए और महिला का जेठ व साथी रेलकर्मी के क्वार्टर पर रुक गए। महिला का आरोप है कि सोमवार रात को उन्होंने शराब पी और खाना खाया व सो गए। मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे पति ड्यूटी पर चला गया।

आरोप है कि इसके बाद चमरौला निवासी उसका जेठ व साथी युवक कमरे में घुस आए। जेठ व उसके साथी ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए। पति के ड्यूटी से वापस आने पर मंगलवार दोपहर पीड़िता ने पति को घटना से अवगत कराया। थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जेठ कृपाल सिंह और उसके साथी रामपाल निवासी जामपुर थाना बरहन आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेठ कृपाल सिंह को हिरासत में लिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!