कांग्रेस के संगठन चुनाव 7 अगस्त से, सबसे पहले बूथ और जिला इकाईयां

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन का चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। चुनाव प्रक्रिया 7 से 20 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान बूथ एवं जिला इकाईयों के चुनाव कराए जाएंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस अब जिला बूथ कमेटियों से लेकर जिला इकाईयों के गठन की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए कांग्रेस कमेटी ने जिलों को कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

इसके तहत 7 से 20 अगस्त तक सभी बूथ कमेटियों का गठन होगा। इसके बाद ब्लाक और जिला स्तर की इकाईयों के गठन की कार्रवाई होगी। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के द्वारा नियुक्त पीआरओ और डीआरओ चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने का काम करेंगे। कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रदेश में अगले दो महीने में चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर बूथ से लेकर जिला स्तर तक की इकाईयों का गठन हो जाएगा।

इससे पहले जून महीने तक संगठन चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाया था। अभियान में 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 18 लाख से ज्यादा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में सफलता मिली थी। पिछले दिनों प्रदेश में हुए हिंसक आंदोलनों के चलते युवा और किसान वर्ग की भाजपा से बेरूखी का कांग्रेस को काफी फायदा मिला।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!