5 राज्यों में आफत की बारिश, बद्रीनाथ हाइवे बंद, लखनऊ का VVIP क्षेत्र पानी में डूबा

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारत के 5 राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। उत्तराखंड, बिहार, असम, बंगाल और यूपी के कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रभावित इलाकों मेें बाढ़ जैसी स्थिति ​बन गई है। उत्तराखंड में सर्वाधिक भूस्खलन की खबरें आ रहीं हैं। राहत की बात यह है कि दिल्ली-देहरादून–सहारनपुर हाईवे 9 घंटे बंद रहने के बाद खुल गया है परंतु बद्रीनाथ हाइवे अभी भी बंद है। वहां हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। बारिश के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। करीब एक हजार यात्री बदरीनाथ हाईवे बंद होने से रुके हुए हैं। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार यात्रियों को बदरीनाथ ओर पांडुकेश्वर में रोका गया है। सभी यात्री सुरक्षित स्थानों पर हैं। चमोली, जोशीमठ, पांडुकेश्वर समेत कई स्थानों पर बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग की सभी तहसीलों में बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ धाम में हल्की बारिश हो रही है। दो दिन बाद केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू हुई है। कल केवल एक घंटे के लिए यात्रा चली थी।

उत्तराखंड में मौसम खुला, धूप निकली
बदरीनाथ हाईवे बुधवार रात 7 बजे से बंद है। लामबगड़ स्थान पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद है। यहां कई यात्री फंसे हुए है। बीआरओ की टीम सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द हाईवे खुलने की उम्मीद है। यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड के पास बंद है। कल रात करीब 9 बजे बारिश से मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गयी। सड़क खोलने का काम जारी है। उधर, गंगोत्री हाईवे खुला है। देहरादून में बुधवार को तबाही मचाने के बाद बारिश थम गई है। गुरुवार सुबह से मौसम साफ है। कई इलाकों में चटक धूप खिल गई है। कहीं बादल छाए हुए हैं। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को छोड़ आज ज्यादातर जगह मौसम राहत देने वाला है।

लखनऊ का VVIP क्षेत्र पानी में डूबा
लखनऊ में लगातार बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लखनऊ जिले में ही कई जगह लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण लखनऊ के हजरतगंज स्थित वीवीआईपी एरिया में जलभराव हो गया, जिससे वाहन डूब गए। अभी भी मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे लगातार बारिश होते रहने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा अवध के कई जिले जैसे फैजाबाद, बहराइच में भी बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्‍त हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!