MP में अब महिला किसान कर रही हैं आंदोलन की तैयारी

Bhopal Samachar
भोपाल। शिवराज सरकार के लिए किसान आंदोलन मुसीबत कम नहीं होने दे रहा है। पुरुषों के बाद अब महिला किसानों ने भी राजधानी में मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है। 22-23 जून को शहर में एक बड़ा धरना देने की तैयारियां की जा रहीं हैं। ये वो महिलाएं हैं, जो उप्र के हरिद्वार में हुए किसान आंदोलन में भी शामिल हुईं थीं। ये सभी किसान यूनिटी यूनियन से जुड़ी हैं।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष आशा तिवारी ने बताया कि राजधानी के नीलम पार्क में दो दिनी धरना दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। धरने के लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। इसके लिए एक-दो दिन में आवेदन दिया जाएगा। संगठन के विस्तार की तैयारी भी की तैयारी की जा रही है। भोपाल की इंदु शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। आशा ने बताया कि अभी तक 1200 से ज्यादा सदस्य बनाई जा चुकी हैं। इससे पहले 31 अगस्त 2013 से 12 अक्टूबर तक आंदोलन किया था।

सरकार पर बिफरी, कहा कहां गए एक करोड़ और नौकरी
आशा और इंदु ने शिवराज सरकार पर बिफरते हुए कहा मुख्यमंत्री ने मंदसौर में आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। इन परिवारों को अभी तक यह राशि नहीं मिली है। परिजनों को नौकरी देने का भरोसा भी दिलाया था। यह भी अभी तक पूरा नहीं किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!