मंदसौर में किसानों के आक्रोश से CM शिवराज सिंह को बचाने 7 हेलीपेड बनाए

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह मंदसौर में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए 6 किसानों के परिजनों से मिलने गए हैं। यहां किसान आक्रोशित है। सीएम की यात्रा विशेष के लिए धारा 144 हटा ली गई है लेकिन किसानों की दहशत इतनी है कि प्रशासन ने सीएम को सड़क मार्ग से ले जाने की रिस्क लेना उचित नहीं समझा। किसानों से डरी हुई सरकारी ने यहां 6 मृत किसानों के परिजनों से मिलने के लिए 7 हेलीपेड बनाए। सीएम हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। मात्र 40 किलोमीटर के एरिए में वो 7 बार हवाईयात्रा कर रहे हैं। 

देश के उन्नत किसानों में शुमार शिवराज सिंह चौहान को किसान हितैषी नेता माना जाता रहा है। वो खुद को किसानों की सबसे ज्यादा चिंता करने वाला नेता प्रमाणित करते रहे हैं। शिवराज सिंह ने अपनी सबसे पहली शपथ ग्रहण से लेकर किसान आंदोलन के पहले तक बार बार यह दोहराया कि उनकी सरकार किसानों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है और मप्र में किसान सबसे ज्यादा सुखी हैं। कई बार वो प्रोटोकॉल तोड़कर किसानों से मिले हैं परंतु इस बार ऐसा नहीं है। 

जिन किसानों के बीच शिवराज सिंह बेधड़क पहुंच जाया करते थे, इस बार सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मात्र 40 किमी के दायरे में 7-8 कार्यक्रमों के लिए 7 हेलीपेड बनाए गए हैं। एक हेलिपैड तो तालाब की जमीन पर बना है। ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही जिले में सीएम के दौरे के लिए सात हेलिपैड बनाए जाएं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !