कर्ज माफी आज कल फैशन बन चुका है: BJP

मुंबई। देशभर में कर्ज माफी को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू का बड़ा बयान आया है। नायडू ने गुरुवार को कहा कि कर्ज माफी आज कल फैशन बन चुका है, कर्ज माफी होनी चाहिए लेकिन केवल विकट परिस्थिति में। यह कोई अंतिम समाधान नहीं है समस्या से निपटने का, हमें किसानों का ध्यान रखना होगा। नायडू ने यह बात मुंबई में शेयर मार्केट में देश के सबसे बड़े म्युनिसीपल बॉन्ड प्रोग्राम को लॉन्च करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने एयर इंडिया और स्मर्ट सिटी पर भी बात की।

बता दें कि कर्ज माफी को लेकर देशभर में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और सबसे विकट स्थिति मध्य प्रदेश में है जहां अब तक कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को राहत देने के लिए पंजाब और कर्नाटक द्वारा कर्ज माफी की घोषणा की गई है। वहीं महाराष्ट्र और यूपी की सरकारें भी इसी तरफ कदम बढ़ा रही हैं।

कर्ज माफी आज कल फैशन बन चुका है: भाजपा 
नायडू ने आगे कहा कि शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की नई लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं एयर इंडिया को लेकर कहा कि सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। सरकार हेल्थ केयर, प्रशासन, शिक्षा और आधारभूत जरूरतों पर ध्यान है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!