महिलाएं 50 लाख तक प्रॉपर्टी खरीदें तो रजिस्ट्रेशन चार्ज मात्र 1 रुपए

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए झारखंड राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए फैसले के तहत अब राज्य में महिलाएं अगर 50 लाख रूपए तक की जमीन या संपत्ति खरीदती हैं तो उन्हें महज 1 रूपए रजिस्ट्री शुल्क देना होगा। मंगलवार को झारखंड के सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार सीएम ने पिछले महीने ही इस बारे में घोषणा कर दी थी। घोषणा के अनुसार मंत्रीमंडल ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने इस निर्णय के बाद अब राज्य में कहीं भी 50 लाख रूपए तक की जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए महिलाओं को टोकन मनी के रूप में मात्र 1 रूपए देना होगा। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से राज्य मे महिलाओं के नाम पर काफी सारी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन होगा।

हालांकि राजय सरकार ने ये साफ कर दिया है कि महिलाओं को जमीन या प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन में ये फायदा सिर्फ एक निबंधन पर ही प्राप्त होगा। मंगलवार को सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए। किसानों को वर्तमान वित्तीय वर्ष कृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए मंत्रीमंडल ने 40 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। मौजूदा समय में राज्य के किसानों को चार फीसदी की दर पर कर्ज दिया जाता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !