मंदसौर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़

Updesh Awasthee
इंदौर। मंदसौर में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबरें आ रहीं हैं। अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे खड़ी 30 से ज्यादा कारों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। पुलिस अब तोड़फोड़ करने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात को मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने गांधी चौराहा, शुक्ला कॉलोनी और नीमच-महू रोड पर सड़क किनारे खड़ी कारों में तोड़फोड़ की। अधिकांश कारों के शीशे टूटे मिले। उन्होंने एक एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की।

पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि कारों में तोड़फोड़ की घटना रात तीन से चार बजे के बीच की है। 30 से ज्यादा कारों के शीशे टूटे मिले और एक एंबुलेंस को नुकसान हुआ है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करेगी।

वहीं, इस घटना के लिए हिंदूवादी संगठनों ने एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को थाने के सामने प्रदर्शन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञात हो कि मंदसौर पिछले दिनों किसान आंदोलन के कारण सुर्खियों में रहा। इस दौरान यहां पांच किसानों की पुलिस की गोली से और एक की पिटाई से मौत हो गई थी। उसके बाद यहां कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!