
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, लंदन ब्रिज, बरो मार्केट और वॉक्सहॉल इलाके में हमले हुए। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 30 जख्मी लोगों को 6 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस की तरफ से ट्वीट किया गया "4 जून को स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे लंदन ब्रिज, बरो मार्केट में आतंकी हमला हुआ। वॉक्सहॉल इलाके में हुए हमले को आतंकी नहीं कहा जा सकता।" सभी इलाकों में सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है।
मई महीने में हुए आंतकी हमले
मई महीने में ही यहां दो बड़े आतंकी हमले हुए थे। एक हमला लंदन ब्रिज की तर्ज पर यहां के वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर हुआ। इसमें भी एक तेज गति की कार लोगों को कुचलती हुई चली गई। लंदन ब्रिज पर हुई इस घटना ने पिछले महीने लंदन के ही वेस्टमिंस्टर ब्रिज आतंकवादी हमले की याद ताजा कर दी है, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे। 22 मार्च को खालिद मसूद नामक एक व्यक्ति ने यहां पैदल लोगों पर कार चढ़ा दी थी। बाद में इसने एक पुलिसकर्मी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक संगीत समारोह के दौरान आत्मघाती हमला
22 मई को इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक संगीत समारोह के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 22 लोगों की मौत हुई थी। यहां एक स्टेडियम में अमरीकी पॉप गायक एड्रियाना ग्रांड का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक आत्मघाती हमलावर ने स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास खुद को उड़ा लिया था। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पहले ही कर दी थी आतंकी हमलों की घोषणा
इस घटना के फौरन बाद ही यहां की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने जल्द ही बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई थी। प्रधानमंत्री की आशंका के बाद यहां के सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए थे। बता दें कि लंदन में 8 जून को चुनाव भी होने हैं। बता दें रविवार को बर्मिंघम में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक का मैच है। लंदन और बर्मिंघम के बीच की दूरी 160 किमी है। हालांकि, बर्मिंघम में भारतीय टीम सुरक्षित है।