Deepika, Katrina, Sonam, Avantika और Nandita जैसी सुन्दरियों को छोड़ अब अरेंज मैरिज करेंगे Ranbir Kapoor

NEWS ROOM
दीपिका पादुकोण, नीतू कपूर, अवंतिका मलिक, सोनम कपूर ,नंदिता मेहतानी और कैटरीना कैफ जैसी सुंदर कन्याओं से अफेयर के बाद अब रणबीर कपूर अपनी माँ की पसंद की लड़की से अरेंज मैरिज करने वाले हैं रणबीर कपूर जी हाँ रणबीर कपूर जल्द शादी कर सकते हैं। एक लीडिंग वेबसाइट ने दावा किया कि उनकी शादी की बात लंदन की एक नामी फैमिली की बेटी से चल रही है। जिससे रणबीर अरेंज मैरिज कर सकते हैं। हाल ही में मम्मी Neetu Kapoor लड़की की फैमिली से मिलने लंदन भी गई थीं। हालांकि नीतू और रणबीर में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। नीतू कपूर को लड़की काफी पसंद आई है। दरअसल नीतू रणबीर का ध्यान रखने वाली और कम हाय फाय लड़की चाहती हैं। वहीं लंदन में उन्होंने जो लड़की देखी वो ठीक मम्मी नीतू की एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरी है। ऐसे में अब देखना यह है कि रणबीर की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होगी। बता दें, रणबीर को लेकर भले की अब शादी की खबरें हैं लेकिन अभी तक उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रह चुका हैं। आइए इस पैकेज में आपको भी बताते हैं रणबीर के 5 अफेयर।

अवंतिका मलिक अब इमरान खान(आमिर खान का भांजा) की पत्नी हैं और दोनों एक बेटी इमारा के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि, शादी से पहले अवंतिका रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इनके अफेयर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब वो 'जस्ट मोहब्बत' में एक्टिंग कर रही थीं तब रणबीर उन पर फिदा थे। वो अक्सर उनसे मिलने के लिए शो के सेट पर पहुंच जाया करते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली। 

रणबीर की दूसरी गर्लफ्रेंड सोनम कपूर बनीं। रणबीर और सोनम ने फिल्म 'सांवरिया'(2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीकियां आ गई थीं। इनके करीबी सूत्र बताते थे कि रणबीर-सोनम अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली नहीं करना चाहते थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें, सोनम ने रणबीर के ऊपर अपनी भड़ास करन जौहर के शो Koffee With Karan' में निकालते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया था।

नंदिता मेहतानी बिजनेसमैन संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। संजय ने बाद में नंदिता को छोड़कर करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी। वहीं संजय से रिश्ता टूटने के बाद नंदिता का नाम रणबीर के साथ जोड़ा गया। हालांकि, ये अफेयर भी ज्यादा दिन तक नहीं चला।

रणबीर की लिस्ट में अगला नाम दीपिका पादुकोण का है। इन दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। दोनों ने एक साथ 'बचना ए हसीनों'(2008) में काम किया था। जहां दोनों करीब आए। दीपिका रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थीं। यहां तक कि उन्होंने गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था। दीपिका जब रणबीर से अलग हुईं तो उन्होंने भी करन के शो में रणबीर का जमकर मजाक बनाया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी'(2009) में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच नजदीकियां आई थीं। इस वक्त तक रणबीर की लाइफ में दीपिका की जगह थी, वहीं कैटरीना का नाम सलमान से जोड़ा जाता था। रणबीर-कैट के रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब दोनों की बीच पर एक साथ वाली फोटोज सामने आईं। हालांकि, इन तस्वीरों के बाद भी दोनों ने इस रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। बाद में दोनों को कई पार्टीज में साथ देखा गया। लेकिन हर बार की तरह रणबीर के इस अफेयर का भी 2016 में दि एंड हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!