CHAMPIONS TROPHY में एक बार भी नहीं बने 350 से ज्यादा रन

Bhopal Samachar
राजू जांगिड़/खेल डेस्क | चैंपियंस ट्रॉफी के दिन अब बिल्कुल नजदीक आ रहे है वैसे - वैसे कुछ नई - नई जानकारियाँ मिल रही है। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच 1 जून को इंग्लैंड और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का 8वाँ सीजन है यानी इससे पहले 7 संस्करण हो चुके है। चैंपियंस ट्रॉफी में वैसे तो कई अनोखे रिकॉर्ड बने है लेकिन कुछ रिकॉर्ड जो बेहद अजीब है, जी हाँ आज हम बात कर रहे है चैंपियंस ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्कोर की। 

चैंपियंस के शुरुआत के लगभग 19 साल होने वाले है लेकिन अब तक किसी भी टीम ने इन ट्रॉफियों में 350 या इससे ज्यादा रन नहीं बनाये है। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी की किसी एक पारी में सर्वाधिक 347 रन है जो 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाए थे।

इतनी बार बने है 300+ रन
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 11 बार 300 या इससे ज्यादा रन एक पारी में बने है। सबसे पहली बार 300 रन 1998 यानी पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे उस मैच में भारत ने 307 रन बनाए थे।

1. न्यूजीलैंड 347
2. भारत 331/7
3. इंग्लैंड 323/8
4. श्रीलंका 319/8
5. दक्षिण अफ्रीका 316/5
6. न्यूजीलैंड 315/7
7. भारत 307/8
8. दक्षिण अफ्रीका 305
9. श्रीलंका 302/8
10. पाकिस्तान 302/9
11. दक्षिण अफ्रीका 301/9
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!