किसान ने मजदूरी करने से इंकार तो सरताज खां ने पीट पीटकर मार डाला | SLAVERY

Updesh Awasthee
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में आज फसल काटने को लेकर हुए विवाद में पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) कमल किशोर ने आज यहां बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरिया निवासी गस्सू (50) मजदूरी का कार्य करता है। आज वह अपने बेटे तस्लीम (28) के साथ खेत पर गेहूं काट रहा था कि तभी गांव के ही सरदार खां आ गए और बोले कि पहले हमारे गेहूं काट दो।

गस्सू ने गेहूं काटने से मना कर दिया इस बात से नाराज सरताज खां वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों के साथ लाठी डंडा तथा चाकू लेकर आए और दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। गस्सू के पेट मे चाकू लगने से उस की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद यह लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के बेटे तस्लीम की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!