सिंधिया को शिवराज सिंह के सामने ले आओ, बुरी तरह पराजित होंगे: PRABHAT JHA

भिंड। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया में अपनी लोकसभा सीट बचाने की ताकत नहीं है, पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस को क्या बचाएंगे। वे सेल्फी की वस्तु हैं। राजनीति की नहीं हो सकते। राजा महाराजाओं के दिन लद गए। जनता को सेवा करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। प्रभात झा अटेर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद भदौरिया के समर्थन में भिंड आए हैं।

उन्होंने कहा सिंधिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया) मध्यप्रदेश में किसी को चुनाव नहीं जिता सकते। मैं दावे के साथ कह सकता हूं। सिंधिया ग्वालियर के महाराज थे। ग्वालियर में कौन जीते नरेंद्र सिंह तोमर। मुरैना में अनूप मिश्रा और भिंड में डॉ. भागीरथ प्रसाद जीते। सिंधिया गुना की सीट जीत सके, लेकिन अब हालत गुना-शिवपुरी में भी खराब है। 2018 में कांग्रेस की कमान सिंधिया को दे दें, भाजपा चौथी बार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 

राजमाता की आड़ में अपनी खाल न बचाए कोई
चुनावी सभा में सिंधिया परिवार पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी के सवाल के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा राजमाता का स्थान कोई नहीं ले सकता। इसलिए उनकी आड़ में अपनी खाल बचाने का काम कोई न करे। झा ने अटेर उपचुनाव पर बोलते हुए कहा हमने कुक्षी (विधानसभा उपचुनाव) जीता, जबेरा जीता। कुक्षी से स्वर्गीय जमुना देवी प्रतिपक्ष की नेता थी। अटेर उपचुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टिप्पणी करते हुए प्रभात झा ने कहा वे (ज्योतिरादित्य सिंधिया) सेल्फी की वस्तु हैं। राजनीति की नहीं हो सकते। सिंधिया को अटेर की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की कमान दे दें। झा ने कहा किसी आदिवासी के गले लगते देखा है क्या आपने उन्हें। पानी तो पीते नहीं है वे किसी के हाथ का। जनता की सेवा जनता से जुड़ा व्यक्ति कर सकता है। राजा महाराजा के दिन लद गए।

हम नहीं जीते तो क्या सरकार चली जाएगी?
अटेर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा मान लीजिए हम नहीं जीते तो क्या सरकार चली जाएगी? उन्होंने कहा जनता जानती है। अटेर जीतने से एक मैसेज जाएगा कि जनता चाहती है शिवराज भइया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ें। अटेर तो वैसे ही उनको (पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को) नहीं मानता है। जनता को कोई मूर्ख नहीं बना सकता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!