गाय को बचाने वाली सरकार ने महिलाओं को लावारिस छोड़ दिया: JAYA BACHCHAN

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और मशहूर अदाकारा जया बच्चन ने आज एक बार फिर संसद में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। जया बच्चन ने कहा, 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। आप गायों को बचाने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में कोई कमी नहीं आ रही है।' 

उन्होंने सरकार से महिला सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की। जया की इस बात का में कई और सदस्यों ने भी मेज थपथपा कर समर्थन भी किया। आपको बता दें कि जया बच्चन समय -समय पर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के मुद्दे को संसद में उठाती रहीं हैं। 

चाहे वह दिल्ली में 16 दिसंबर की गैंगरेप का मुद्दा हो या यौन उत्पीड़न के अन्य मामले, जया ने हर ऐसे मामले पर मुखर रूप से अपनी बात सदन के सामने रखी है। महिला दिवस के मौके पर एक बार तो उन्होंने कहा था कि जब तक मानसिकता में बदलाव नहीं होता तब तक महिला दिवस कैसे मनाया जा सकता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!